“Shrimad-Bhagavad-Gita: Textual and Philosophical Exploration”, a twelve-week online SWAYAM course, offers a detailed, verse-by-verse critical analysis of the Bhagavad Gita. This course goes beyond scriptural interpretation—it offers a path to self-development, spiritual awakening, and a new perspective on life. The course examines key concepts including Dharma (responsibility), Karma (activity), Bhakti (devotion), and Moksha (liberation) etc. Through in-depth textual exploration of all eighteen chapters, the course also discusses the contemporaneity of the Bhagavad Gita.
क्या आप जीवन के गूढ़ रहस्यों को समझना चाहते हैं? क्या आप जानना चाहते हैं कि धर्म, कर्म, भक्ति और मोक्ष केवल ग्रंथों की बातें नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन का मार्गदर्शन कैसे बन सकती हैं?
“श्रीमद्भगवद्गीता: पाठ्य एवं दार्शनिक अन्वेषण” एक ऐसा अनूठा पाठ्यक्रम है जो आपको भगवद्गीता के प्रत्येक श्लोक की गहराई तक ले जाएगा। यह कोर्स केवल शास्त्रों की व्याख्या नहीं करता, बल्कि आत्मविकास, आध्यात्मिक जागरूकता और जीवन के प्रति एक नई दृष्टि प्रदान करता है।
यहाँ आपको मिलेगा—
शास्त्रीय परंपरा और आधुनिक चिंतन का सुंदर समन्वय,
संस्कृत श्लोकों का सरल, सटीक और सजीव विश्लेषण,
गीता के सिद्धांतों की आज के संदर्भ में व्यावहारिक व्याख्या,
और साथ ही, आत्मनिरीक्षण एवं आध्यात्मिक उत्थान का अवसर।
यह पाठ्यक्रम प्रत्येक व्यक्ति के लिए है—चाहे वे किसी भी मत, क्षेत्र, व्यवसाय या कार्यक्षेत्र से जुड़े हों; उद्योगपति हों या कलाकार, कर्मचारी हों या शिक्षाविद्, छात्र हों या शोधकर्ता—हर वह जिज्ञासु जो जीवन को गहराई से समझना चाहता है। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, अध्यापकों और चिंतनशील व्यक्तियों के लिए ही नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए है जो गीता के माध्यम से स्वयं को जानना चाहता है। आप न केवल गीता को समझेंगे, बल्कि स्वयं को भी एक नए दृष्टिकोण से पहचान पाएँगे।
आइए, इस आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बनिए और अनुभव कीजिए कि कैसे श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि एक जीवित ज्ञानधारा है—जो आज भी हमारे जीवन को दिशा देती है। यह कोर्स आपके भीतर के अर्जुन को जगाने और जीवन के कुरुक्षेत्र में विजयी बनने की प्रेरणा देगा। पंजीकरण कीजिए और इस ज्ञानयात्रा का आरंभ कीजिए!
Course Status : | Upcoming |
Course Type : | Core |
Language for course content : | Hindi |
Duration : | 12 weeks |
Category : |
|
Credit Points : | 3 |
Level : | Undergraduate/Postgraduate |
Start Date : | 21 Jul 2025 |
End Date : | 10 Oct 2025 |
Enrollment Ends : | 28 Jul 2025 |
Exam Registration Ends : | 15 Aug 2025 |
Exam Date : | 24 Oct 2025 IST |
NCrF Level : | 4.5 — 6.0 |
Note: This exam date is subject to change based on seat availability. You can check final exam date on your hall ticket.
DOWNLOAD APP
FOLLOW US