प्रोफेसर सतीश कुमार 01 जनवरी, 2021 से राजनीति विज्ञान विभाग, इग्नू,, नई दिल्ली में एक प्रोफेसर हैं। उन्होंने अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत एमएमएच कॉलेज, गाजियाबाद के राजनीति विज्ञान विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में की थी जो चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से संबद्ध है। उन्होंने सेंटर फॉर इंटरनेशनल रिलेशंस, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड, रांची में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में भी काम किया था। उन्होंने प्रोफेसर के रूप सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा केंद्रीय, महेंद्रगढ़ में राजनीति विज्ञान विभाग के प्रमुख थे। उन्होंने एमए, एमफिल और पीएच.डी. का अध्ययन स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से पूरी की । उनकी शैक्षणिक रुचि के प्रमुख क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय संबंध और क्षेत्र अध्ययन हैं - दक्षिण एशिया की मध्य एशिया, भारत-प्रशांत और दक्षिण पूर्व एशिया, इत्यादि । भारत की विदेश नीति, अन्य देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंध, अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठन, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक अध्ययन, वैश्वीकरण, गांधी और शांति अध्ययन, संघर्ष समाधान, भारत की सरकार और राजनीति, गैर-सरकारी संगठन और नागरिक समाज, पर्यावरण और सतत विकास। आप एक प्रखर लेखक हैं और संदर्भ और समवर्ती मुद्दों पर उपर्युक्त विषयों पर राष्ट्रीय समाचार पत्रों (हिंदी और अंग्रेजी दोनों) में नियमित रूप से आपके लेख प्रकाशित होते हैं। उन्होंने विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए पैनलिस्ट के रूप में भाग लेते रहते हैं : लोकसभा टीवी, दूरदर्शन, रिपब्लिक भारत, भारत, इण्डिया टीवी, टीवी -18 और अन्य। उनके शोध लेख और संपादित संस्करणों में अध्याय कई संग्रहों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं।
DOWNLOAD APP
FOLLOW US