X

BESC-132: शिक्षा की संरचना एवं प्रबन्धन (Structure and Management of Education)

By डॉ. गौरव सिंह   |   इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय
Learners enrolled: 965
पाठ्यक्रम "शिक्षा का स्वरुप एवं प्रबंधन" न केवल विभिन्न स्तरों, जैसे-विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा, पर शिक्षा के स्वरुप की चर्चा करता है, साथ ही यह भारत में शिक्षा के प्रबंधन में शामिल विभिन्न निकायों और प्रणालियों की रूपरेखा भी प्रदान करता है. पाठ्यक्रम प्रारंभ में शिक्षा के लिए संवैधानिक प्रावधानों, विभिन्न शैक्षिक आयोगों की अनुसंशाओं और शैक्षिक नीतियों पर केंद्रित है। भारत में, शिक्षा भारतीय संविधान की समवर्ती सूची का विषय है, इसलिए शिक्षा के प्रबंधन की जिम्मेदारी केंद्र और राज्य दोनों पर है। इसके पश्चात पाठ्यक्रम प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा और वृत्तिक शिक्षा की संरचना एवं शैक्षिक प्रबंधन पर विस्तार से प्रकाश डालता है । पाठ्यक्रम में साथ ही शैक्षिक प्रबंधन में समकालीन प्रयोगों, रुझानों और हस्तक्षेप जैसे, वैश्वीकरण, अंतर्राष्ट्रीयकरण और निजीकरण, प्रबंधन और गुणवत्ता सुनिश्चित करना, संस्थागत उत्तरदायित्व और स्वायत्तता की भूमिका और शैक्षिक प्रबंधन के लिए सूचना एवं सम्प्रेषण तकनीकी का उपयोग, आदि की चर्चा की गयी है।
Summary
Course Status : Completed
Course Type : Core
Duration : 16 weeks
Category :
  • Humanities and Social Sciences
  • Arts
  • Teacher Education
Credit Points : 6
Level : Undergraduate
Start Date : 01 Feb 2022
End Date :
Enrollment Ends : 15 Mar 2022
Exam Date :

Page Visits



Course layout

सप्ताह

शीर्षक

सप्ताह-1

शिक्षा के लिए संवैधानिक प्रावधान

सप्ताह-2

शैक्षिक आयोग: एक समालोचना

सप्ताह-3

भारत में शैक्षिक नीतियां

सप्ताह-4

शिक्षा में उभरते मुद्दे और चिंताए

सप्ताह-5

भारत में विद्यालयी शिक्षा: एक अवलोकन 

सप्ताह-6

पूर्व-प्राथमिक और प्रारम्भिक शिक्षा

सप्ताह-7

माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षा

सप्ताह-8

माध्यमिक स्तर पर व्यावसायिक और तकनीकी शिक्षा

सप्ताह-9

भारत में उच्च शिक्षा: एक परिचय 

सप्ताह-10

महाविद्यालयी और विश्वविद्यालयी शिक्षा

सप्ताह-11

विश्वविद्यालयी स्तर पर तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा

सप्ताह-12

मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा और ऑनलाइन शिक्षा 

सप्ताह-13

वैश्वीकरण, अंतर्राष्ट्रीयकरण और निजीकरण

सप्ताह-14

गुणवत्ता सुनिश्चयन और प्रबंधन

सप्ताह-15

संस्थागत उत्तरदायित्व और स्वायत्तता 

सप्ताह-16

शैक्षिक प्रबंधन के लिए सूचना-सप्रेषण तकनीकी

Instructor bio

डॉ. गौरव सिंह

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय
डॉ. गौरव सिंह शिक्षा विद्यापीठ, इग्नू, नई दिल्ली में कार्यरत हैं। वर्तमान में, वह शिक्षा में स्नातक (बी.एड.) कार्यक्रम का समन्वय कर रहे हैं। वह जुलाई, 2016 से स्वयं प्रभा चैनल:20 मुक्त विश्वविद्यालय और शिक्षक शिक्षा (शिक्षा मंत्रालय की परियोजना) के चैनल समन्वयक हैं। डॉ गौरव सिंह रसायन विज्ञान में परास्नातक, , एम.एड. (स्वर्ण पदक विजेता), यूजीसी-नेट (शिक्षा) और शिक्षक शिक्षा में पीएचडी और पीजीडीडीई (स्वर्ण पदक) प्राप्तकर्ता हैं। उन्होंने 2003 में एक पारंपरिक शिक्षक शिक्षा संस्थान में शिक्षक शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया और नवंबर, 2011 में शिक्षा विद्यापीठ, इग्नू से जुड़े. उनके 28 (अट्ठाईस) शोध पत्र/लेख अब तक विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने संपादित पुस्तक में 10 से अधिक अध्यायों, ओडीएल अध्ययन सामग्री में 36 अध्यायों / इकाइयों का भी योगदान दिया है। उन्होंने अब तक MOOC के लिए ७० से अधिक मॉड्यूल/व्याख्यान रिकॉर्ड/विकसित किए हैं और स्वयं और स्वयंप्रभा के लिए १२०० से अधिक व्याख्यानों के विकास का समन्वय किया है। उन्होंने शिक्षक शिक्षा पर एक पुस्तक लिखी है और एक पीएच.डी. ई-लर्निंग पर उनके निर्देशन में पूर्ण हुयी है। डॉ. सिंह ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय संगोष्ठियों में भाग लिया है। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश की शैक्षिक स्थिति पर सह-शोधकर्ता के रूप में एक एनआईओएस वित्त पोषित अनुसंधान परियोजना भी पूरी की है। वह SWAYAM प्लेटफॉर्म पर दो पाठ्यक्रमों, “लर्निंग एंड टीचिंग", "पेडागॉजी ऑफ साइंस" को जुलाई 2020 से प्रस्तुत कर रहे हैं, जिनसे अबतक 25000 से अधिक शिक्षार्थी लाभान्वित हुए हैं। डॉ गौरव सिंह को हनोई, वियतनाम में एशियन एसोसिएशन ऑफ ओपन यूनिवर्सिटीज (एएओयू), 2018 द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रयोगों के लिए रजत पदक से सम्मानित किया गया है और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस), नोएडा द्वारा विशिष्ट दूरस्थ शिक्षक पुरस्कार प्राप्तकर्ता हैं।


MHRD logo Swayam logo

DOWNLOAD APP

Goto google play store

FOLLOW US