X

BES-143: Pedagogy of Mathematics

By डॉ.अंजुली सुहाने   |   इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
Learners enrolled: 558
पाठयक्रम “गणित शिक्षण शास्त्र” के प्रारंभ में गणित शास्त्र की प्रकृति तथा उद्द्देश्यों; बच्चों में गणीतिय चिंतन को बढ़ावा देने वाले तरीके एवं साधन तथा गणित अधिगम में सम्मिलित प्रक्रियों के बारे में समझाया गया है|

तत्पश्चात गणित के शिक्षण-अधिगम उपागम, शिक्षण-अधिगम हेतु संसाधन तथा सूचना संचार प्रोद्योगिकी (आई सी टी), गणित आंकलन में विविध उपकरणों तथा तकनीकों की भूमिका इत्यादि पर समुचित चर्चा की गई है|

अगले भाग में अंकगणित, प्रायिकता, ज्यामिति, त्रिकोणमिति, सांख्यिकी आदि से संबंधित मूलभूत अवधारणाओं तथा इनकी विविध शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं, आंकलन के उपकरणों तथा तकनीकों की व्याख्या की गयी है|

इस प्रकार यह पाठयक्रम माध्यमिक विद्यालयी स्तर की विविध अवधारणाओं को समझने तथा माध्यमिक विद्यालयी स्तर के बच्चों के गणित शिक्षण हेतु विविध प्रकार की अधिगम क्रियाकलापों का संचालन करने में मदद करता है|
Summary
Course Status : Ongoing
Course Type : Core
Language for course content : Hindi
Duration : 16 weeks
Category :
  • Teacher Education
Credit Points : 4
Level : Undergraduate/Postgraduate
Start Date : 01 Jan 2025
End Date : 30 Apr 2025
Enrollment Ends : 28 Feb 2025
Exam Date : 18 May 2025 IST
NCrF Level   : 4.0
Exam Shift :

Shift-II

Note: This exam date is subject to change based on seat availability. You can check final exam date on your hall ticket.


Page Visits



Course layout

गणित शिक्षणशास्त्र
(BES-143: Pedagogy of Mathematics)


सप्ताह

ई-सामग्री (पीडीएफ/ई-बुक्स)

सप्ताह–1

गणित की प्रकृति एवं विषय क्षेत्र

सप्ताह–2

गणित अधिगम के लक्ष्य एवं उद्देश्य

सप्ताह–3

बच्चे गणित कैसे सीखते हैं?

सप्ताह–4

विद्यालयीपाठ्यचर्या में गणित

सप्ताह–5

गणित-अधिगम हेतु उपागम एवं युक्तियाँ

सप्ताह–6

गणित-अधिगम अनुभवों का संगठन

सप्ताह–7

गणित शिक्षण-अधिगम हेतु अधिगम संसाधन

सप्ताह–8

गणित में आंकलन एवं सूचना संप्रेषण तकनीक

सप्ताह–9

गणित शिक्षक का वृत्तिक विकास

सप्ताह–10

संख्या पद्धति, संख्या सिद्धान्त, घातांक एवं लघुगणक

सप्ताह–11

बहुपदः आधारभूत अवधारणाएँ एवं गुणनखंड

सप्ताह–12

रेखीय समीकरण, असमिकाएँ तथा द्विघातीय समीकरण

सप्ताह–13

समुच्चय, सम्बन्ध, फलन एवं आलेख

सप्ताह–14

सांख्यिकी एवं प्रायिकता

सप्ताह–15

समानांतर रेखाएँ, समानांतर चतुर्भुज तथा त्रिभुज

सप्ताह–16

त्रिकोणमिति एवं क्षेत्रमिति

Instructor bio

डॉ.अंजुली सुहाने

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली

डॉ.अंजुली सुहाने शिक्षा विद्यापीठ, इग्नू, नई दिल्ली में कार्यरत हैं। वर्तमान में वह मार्गदर्शन में प्रमाणपत्र (सी आई जी) कार्यक्रम का, गणित शिक्षण शास्त्र (बी.एड.), हिंदी शिक्षण शास्त्र (बी.एड.) तथा अभ्यास के रुप में शिक्षा (बी.ए. सामान्य) पाठ्यक्रमों का समन्वय कर रही हैं।


डॉ. अंजुली सुहाने ने भौतिकी विज्ञान में परास्तानक, डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से; एम.एड. (प्राथमिक शिक्षा) और पीएच.डी. (शिक्षा) क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भोपाल से तथा पीजीडीईएल, इग्नू, नईदिल्ली से किया है। उन्होंने 2001 में पारंपरिक शिक्षण- शिक्षा संस्थान में शिक्षक -प्रशिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया। 2006 से पांच वर्ष तक क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भोपाल में शिक्षण कार्य किया तथा जुलाई 2012 से इग्नू से जुड़ीं हुई हैं।


उनकी रुचि के क्षेत्र पर्यावरण शिक्षा, गणित शिक्षण,शैक्षिक मापन और मूल्यांकन और शैक्षिक सांख्यिकी हैं।

उनके 15 (पन्द्रह) शोधपत्र/लेख अब तक विभिन्न राष्ट्रीय तथा अन्तराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने ओडीएल अध्धयन सामग्री में २४ अध्यायों तथा संपादित पुस्तकों में 6 अध्यायों का भी योगदान दिया है। उन्होंने पर्यावरण शिक्षा पर एक पुस्तक भी लिखी है।उन्होंने अब तक MOOCs के लिए बहुत से माड्यूल/व्याख्यान रिकाँर्ड किए हैं।


Course certificate

NA


MHRD logo Swayam logo

DOWNLOAD APP

Goto google play store

FOLLOW US